NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 17 नंदिता मुंबई में

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 17 नंदिता मुंबई में

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 139, 140)
लिखो
प्रश्न 1.
नंदिता को गाँव से माँ को मुंबई क्यों लाना पड़ा?
उत्तर:
नंदिता को गाँव से माँ को मुंबई ईलाज कराने के लिए लाना पड़ा।

प्रश्न 2.
मामा की बस्ती के टॉयलेट में जाने पर नंदिता को पहले मितली आती थी। क्यो?
उत्तर:
क्योंकि मामा की बस्ती का टॉयलेट बहुत गंदा तथा बदबूदार था।

प्रश्न 3.
नंदिता को अपने और मामा के घर में क्या अंतर लगा?
उत्तर:
नंदिता के घर में एक अलग आँगन, रसोईघर तथा बाथरूम था। लेकिन मामा के घर में एक ही कमरे में सभी लोग सोते थे, उसी कमरे में खाना बनाया जाता था तथा स्नान भी किया जाता था।

प्रश्न 4.
बस्ती के नल से पानी भरने और गाँव में पानी भरने में नंदिता को क्या अंतर लगा?
उत्तर:
बस्ती के नल में सुबह चार बजे से ही पानी भरने के लिए लाईन लगाना पड़ता था, वहाँ पानी लेने के लिए झगड़े होते थे। नंदिता के गाँव में तालाब से पानी लिया जाता था जहाँ कोई झगड़े नहीं होते थे।

प्रश्न 5.
तुम्हारे अनुसार, क्या. नंदिता के मामा की बस्ती में बिजली होगी?
उत्तर:
हाँ, नंदिता के मामा की बस्ती में बिजली होगी।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 141)
बताओ
प्रश्न 1.
क्या कभी कोई तुम्हारा अपना अस्पताल में भर्ती हुआ है?
उत्तर:
हाँ, मेरे दोस्त के दादाजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।

प्रश्न 2.
कितने दिन के लिए?
उत्तर:
पाँच महीनों के लिए।

प्रश्न 3.
क्या तुम उनसे मिलने जाते थे?
उत्तर:
हाँ, मैं उनसे मिलने जाता था।

प्रश्न 4.
वहाँ उनकी देखभाल कौन-कौन कर रहे थे?
उत्तर:
मेरा दोस्त तथा उसके माता-पिता।।

प्रश्न 5.
क्या तुमने कभी उँची बिल्डिंग देखी है? कहाँ?
उत्तर:
हाँ, मैंने कई उँची बिल्डिंगें देखी हैं। दिल्ली में।

प्रश्न 6.
उस बिल्डिंग में कितनी मंजिलें थीं?
उत्तर:
20 मंजिलें

प्रश्न 7.
तुम कितनी मंजिल तक किसी बिल्डिंग में चढ़े हो?
उत्तर:
मैं 20वें मंजिल तक चढ़ा हूँ।

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 142, 143)
प्रश्न 1.
शुरू में नंदिता को मुंबई में क्या-क्या करने में डर लगता था?
उत्तर:
शुरू में नंदिता को भीड़ वाली जगहों पर जाने में, बसों में चढ़ने में, ऊँची बिल्डिंग से नीचे देखने तथा लिफ्ट पर चढ़ने में डर लगता था।

प्रश्न 2.
मामा के घर और बिल्डिंग के मकानों में क्या-क्या अंतर है?
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 17 नंदिता मुंबई में 1
उत्तर:
मामा के घर और बिल्डिंग के मकानों में निम्नलिखित अंतर हैं-

मामा की बस्ती के घर ऊँची बिल्डिंग में बने घर
बस्ती के सभी लोगों के लिए एक ही टॉयलेट सभी कमरों में अलग-अलग टॉयलेट
घर में नल नहीं था रसाईघर तथा सभी बाथरूम में नल
अलग रसोईघर नहीं अलग रसोईघर
सीसे की खिड़की नहीं सीसे की खिड़की

प्रश्न 3.
यह अंतर क्यों है? चर्चा करो।
उत्तर:
क्योंकि मामा की बस्ती में रहने वाले लोग धनी नहीं थे, जबकि ऊँची बिल्डिंग में धनी लोग रहते थे।

अपने बारे में बताओ
प्रश्न 1.
इनमें से तुम्हारा घर किसके जैसा है? उस पर गोली लगाओ।
नंदिता                     मामा                              बबलू                                  किसी और तरह का
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 17 नंदिता मुंबई में 2

प्रश्न 2.
तुम्हारे घर में पानी कहाँ से आता है?
उत्तर:
मेरे घर में पानी पाईप लाईन से आता है।

प्रश्न 3.
क्या तुम्हारे घर में बिजली का कनेक्शन है? यदि हाँ, तो एक दिन में बिजली कितने घंटे आती है?
उत्तर:
हाँ, मेरे घर में बिजली का कनेक्शन है। एक दिन में लगभग 22 घंटे बिजली आती है।

प्रश्न 4.
तुम्हारे घर के पास कौन-सा अस्पताल है?
उत्तर:
मेरे घर के निकट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है।

प्रश्न 5.
नीचे दी गई जगहें तुम्हारे घर से लगभग कितनी दूर हैं?

समय (मिनटों में) दूरी (कि.मी.)
बस स्टॉप
स्कूल
बाजार
पोस्ट ऑफिस
अस्पताल

उत्तर:

समय (मिनटों में) दूरी (कि.मी.)
बस स्टॉप 5 आधा (1/2)
स्कूल 60 5
बाजार 10 1
पोस्ट ऑफिस 40 4
अस्पताल 60 5

प्रश्न 6.
तुम्हारे इलाके में बने अलग-अलग तरह के घरों का चित्र कॉपी में बनाओ।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन Chapter 17 नंदिता मुंबई में 3

एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक (पृष्ठ संख्या 145)
कॉपी में लिखो
प्रश्न 1.
मामा को अपना घर क्यों बदलना पड़ रहा है?
उत्तर:
क्योंकि उन्हें बस्ती खाली करने का नोटिस दिया गया है, बस्ती वाली जगह पर होटल बनेगा।

प्रश्न 2.
क्या तुमने कभी अपना घर बदला है? यदि हाँ, तो किन कारणों से?
उत्तर:
हाँ, मैंने भी अपना घर बदला है। मेरे पापा का दूसरे शहर में तबादला होने के कारण।

प्रश्न 3.
क्या तुम्हारे परिवार के लोगों को काम के लिए दूर जाना पड़ता है? वे कहाँ जाते हैं? वे कितनी दूर जाते हैं?
उत्तर:
मेरे पिताजी काम के लिए दूर जाते हैं। वे अपने ऑफिस जाते हैं। उनका ऑफिस मेरे घर से 10 कि.मी. दूर है।

चर्चा करो
प्रश्न 1.
क्या मामा की बस्ती को हटाकर वहाँ पर होटल बनाना ठीक है?
उत्तर:
यदि बस्ती के लोग उस जमीन के मालिक हैं, तो ठीक नहीं है और यदि वे लोग उस जमीन के मालिक नहीं हैं तो ठीक है।

प्रश्न 2.
इससे किसको फायदा होगा?
उत्तर:
जमीन और होटल के मालिक को।

प्रश्न 3.
इससे किसको परेशानी होगी?
उत्तर:
बस्ती के लोगों को।

प्रश्न 4.
क्या तुम किसी ऐसे परिवार को जानते हो, जिन्हें नंदिता के मामा के परिवार की तरह ही परेशानियों का सामना करना पड़ा हो? उसके बारे में कक्षा में बताओ।
उत्तर:
में ऐसे कई लोगों को जानता हूँ, जिन्हें रोड बनने के कारण अपना घर छोड़कर दूसरी जगह पर जाना पड़ा था। दूसरी जगह जाने में उन्हें काफी परेशानी हुई थी, हालाँकि सरकार द्वारा दिये गये मुआवजे से उनलोगों ने नया तथा अच्छा घर बना लिया।

NCERT Solutions for Class 4 पर्यावरण अध्ययन